काउंटिंग से पहले ममता ने दिया 200 पार का नारा, कार्यकर्ताओं से कहा “डटे रहना भले ही रात के दो बज जाएं”

काउंटिंग से पहले ममता ने दिया 200 पार का नारा, कार्यकर्ताओं से कहा “डटे रहना भले ही रात के दो बज जाएं”

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव को लेकर आये अधिकतर एग्जिट पोल भले ही बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हों लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के जोश में कोई कमी नज़र नहीं आ रही है। काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है और उन्होंने 200 पार का नारा दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटो और उम्मीदवारों के साथ बैठक के बाद ममता बनर्जी ने अपनी जीत के प्रति भरोसा जताते हुए 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।

ममता ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए साफ कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और जीत का आंकड़ा बड़ा होने वाला है। ये भी कहा क‍ि काउंट‍िंग सेंटर पर डटें रहें, चाहें रात 2 ही क्‍यों न बज जाए।

ममता ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि उन्होंने बहुत सारी लड़ाइयां लड़ी हैं और यह लड़ाई भी उनके पक्ष में ही खत्म हो रही है। उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी का आंतरिक आंकलन एग्जिट पोल के नतीजों से बिल्कुल अलग और सकारात्मक है।

ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंटो को अहम् निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग पूरी होने तक मतगणना केंद्र पर बने रहें। ममता ने एजेंटों से कहा कि अगर किसी सीट पर 200-300 वोटों के अंतर से नतीजे विपक्ष के पक्ष में जा रहे हों, तो बिना देर किए रिकाउंटिंग की मांग की जाए। इतना ही नहीं जीत का सर्टिफिकेट लेने तक वे पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी छोटी गड़बड़ी को नजरअंदाज न करें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।