सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची ममता बनर्जी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
ममता बनर्जी के सामने तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने की चुनौती है। यही कारण है कि ममता बनर्जी विपक्ष के बड़े नेताओं से लगातार सलाह ले रही हैं
नई दिल्ली। कल संपन्न हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष के नेताओं से अलग अलग मुलाकात कर रही हैं।
इसी क्रम में आज ममता बनर्जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने उनके दस जनपथ स्थित आवास पहुंची।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की स्थति और इंडिया गठबंधन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई होगी। ममता बनर्जी तीन दिन के दौरे पर दिल्ली में हैं। वे आज और कल विपक्ष के नेताओं से विचार विमर्श करेंगी और कल शाम को कोलकाता वापस चली जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: TMC का सूपड़ा साफ होगा, ममता फिर हारेंगी: सुवेंदु
इससे पहले कल इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत हुई थी।
वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को एकजुट करने का आह्वान किया था।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस में लगातार हो रही टूट के बाद अब ममता बनर्जी के सामने तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने की चुनौती है। यही कारण है कि ममता बनर्जी विपक्ष के बड़े नेताओं से लगातार सलाह ले रही हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
