जनता ने नहीं, आयोग की साजिश ने हराया: हार के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर सीधा प्रहार

जनता ने नहीं, आयोग की साजिश ने हराया: हार के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर सीधा प्रहार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी हार स्वीकार करने के बजाय चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है. ममता ने दो-टूक शब्दों में कहा, “तृणमूल को जनता ने नहीं नकारा, बल्कि आयोग की साजिश ने हराया है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को इस पूरी प्रक्रिया का ‘विलेन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनादेश को बदला गया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि वह चुनाव में हारी नहीं हैं, बल्कि 100 सीटों पर वोटों की लूट हुई है. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं थी, हमें इलेक्शन कमीशन से भी लड़ना पड़ा था. चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था. प्रजातंत्र की हत्या की गयी है. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी.

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लोकभवन क्यों जाना चाहिए. अगर मुझे शपथ लेनी होती, तो मैं चली जाती. उन्होंने कब्जा कर लिया है. क्या आपको लगता है कि मैं इस्तीफा दे दूं? मैं नहीं जाऊंगी. मैं सड़कों पर थीं. मैं सड़कों पर ही रहूंगी.

उन्होंने कहा कि मैंने इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा. मैंने 2004 में भी इस तरह की ज़ुल्म नहीं देखा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन से लेकर INDIA अलायंस तक के लोगों ने मुझसे बात की. अखिलेश यादव कल आ रहे हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बूथ से धक्का मारकर निकाला. मैं एक महिला थी, लेकिन मेरे साथ ऐसा कैसे व्यवहार कर सकते हैं. यदि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, तो अन्य लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाएगा. यदि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, तो अन्य लोगों के साथ कैसा करेगा.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठंबधन के नेता हमारे साथ हैं. हम फाइट बैक करेंगे. यह डेमोक्रेसी की पूरी तरह से हत्या है. इसी तरह से वे महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीते, लेकिन हमलोगों ने टाइगर की तरह लड़ाई की है.

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने निर्णय किया है कि हम लोग एक्शन लेंगे. इस बारे में बाद में रणनीति खुलासा करेंगे. हम लोगों 10 सदस्यीय सदस्यों के साथ एक फाइंडिंग कमेटी का गठन करेंगे. वे विभिन्न इलाकों में जाएंगे और दौरा करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कार्यालय पर कब्जा कर लिया गया. हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार शुरू हुए हैं.

उन्होंने कहा कि जो कल घटा, वह ब्लैक हिस्ट्री है. चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है. वह दिल्ली के नेतृत्व में काम कर रहे थे. उन्होंने काउंटिंग सेंटर को हाईजैक किया. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोग पूरी दुनिया में है. लोगों को जानने दें कि कैसा अत्याचार किया. यदि वह खुद जीतते थे तो मैं कुछ नहीं बोलती, लेकिन जबदस्ती हराया गया.

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल एक पार्टी की सरकार चाहती है. पूरी दुनिया में गलत मैसेज जा रहा है कि प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि हम लोग बाउंस बैक करेंगे. बंगाल में हम लोगों ने फाइट किया. हमारा फाइट बीजेपी के साथ नहीं था. हमारा फाइट इलेक्शन कमीशन था. इलेक्शन कमीशन बिक जाए. ऑफिसर वन साइड काम करे, तो क्या परिणाम होगा.


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।