चुनावो में ‘मैच फिक्सिंग’: राहुल गांधी बोले कांग्रेस का विरोध रहेगा जारी

चुनावो में ‘मैच फिक्सिंग’: राहुल गांधी बोले कांग्रेस का विरोध रहेगा जारी

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में आरोप लगाया कि देश के चुनावो में ईवीएम और मतदाता सूचि के जरिए मैच फिक्सिंग हो रही है।

उन्होंने पार्टी नेताओ से कहा कि कांग्रेस को इसके खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक पूरी ताकत से लड़ना होगा हुए विरोध के रास्ते से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका मानना है कि कांग्रेस द्वारा लगातार आवाज उठाने की वजह से ही अब चुनाव आयोग से जुड़े कई बड़े खुलासे जनता के सामने आ रहे है।

पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी ने हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र चुनावों में अनियमितताओं और “वोट चोरी” के मुद्दे को मजबूती से उठाया है, जो अब मीडिया और संपादकीयों में चर्चा का विषय बन गया है।

चुनावों में “मैच फिक्सिंग” के दो रूप

पिछले दो वर्षों में तथ्यों पर आधारित प्रस्तुतियों के कारण माहौल में वास्तविक बदलाव आया है। उन्होंने “मैच फिक्सिंग” के दो रूप बताए—पहला ईवीएम से जुड़ी और दूसरा मतदाता सूचियों में जानबूझकर की जाने वाली छेड़छाड़ और इस बात पर जोर दिया कि 2024 का चुनाव पूरी तरह फिक्स और धांधली भरा था।

राहुल गांधी ने दिसंबर 2023 के उस कानून को “गैरकानूनी” बताया जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से छूट दी गई है, और पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले दलों के लिए सड़क से संसद तक प्रतिरोध के रास्ते से पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने 1930 के लाहौर अधिवेशन का हवाला देते हुए कहा कि जब ब्रिटिश सरकार ने प्रांतीय स्वायत्तता देने से इनकार कर दिया था, तब कांग्रेस ने “पूर्ण स्वराज” का रास्ता चुना था, और आज भी सरकार द्वारा जनता की आवाज अनसुनी करने पर आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग “प्रतिरोध” ही है।

कांग्रेस पार्टी ने अपनी कार्यसमिति की बैठक में एक बड़ा प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने चुनावो में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने और वोटर लिस्ट में दोबारा हो रही जांच पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस का दवा है कि वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से अधिक नाम गलत तरीके से हटाए गए है जिन्हे तुरंत वापस जोड़ा जाना चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं