TMC के 20 सांसदों का NCPI में विलय: RJD सांसद बोले, “ये लोकतंत्र के लिए अवसाद का क्षण है”
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए हैं।
इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सूचित किया है कि उनके समूह का विलय NCPI के साथ हो गया है और वे केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का समर्थन करेंगे।
TMC के बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी में विलय पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “इस पार्टी का नाम देश के किसी व्यक्ति ने कल से पहले सुना था क्या? ये हमारे लोकतंत्र के लिए अवसाद का क्षण है। ये तौर तरीके अगर सामान्य हो गए तो कहां का लोकतंत्र?”
उन्होंने कहा, “जिस पार्टी को विधानसभा में 800 वोट मिला उसे रातों-रात 20 सांसद मिल गए। दुनिया हस रही होगी। भले किसी को लग रहा होगा कि मैं बड़ा चाणक्य हूं, बहुत बड़ा चाणक्य हूं लेकिन आपकी चाणक्यगिरी में भारतीय लोकतंत्र ऐसी हास्यास्पद परिस्थिति में पहुंचा दिया गया कि हमारे बारे में लोगों की धारना कितनी बदल गई ये चिंता का सबब होना चाहिए।”
#WATCH पटना, बिहार: TMC के बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी में विलय पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “इस पार्टी का नाम देश के किसी व्यक्ति ने कल से पहले सुना था क्या? ये हमारे लोकतंत्र के लिए अवसाद का क्षण है। ये तौर तरीके अगर सामान्य हो गए तो कहां का लोकतंत्र?… जिस पार्टी… pic.twitter.com/ymPaXATO1v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
इसे भी पढ़ें: 2029 तक भारत होगा नशा मुक्त: गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में रजिस्टर्ड हुई NCPI एक गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी है, जिसका चुनाव चिह्न सात किरणों वाली पेन की निब है।
श्वेली कुंडू की अध्यक्षता वाली इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में है, लेकिन इसने 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर किस्मत आजमाई थी, जहाँ इसे बेहद कम वोट मिले थे।
इस विलय को स्पीकर की मंजूरी मिलते ही NCPI 20 सांसदों के साथ लोकसभा की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी और सत्ताधारी गठबंधन (NDA) में बीजेपी के बाद दूसरा सबसे बड़ा गुट बन जाएगी।इस तरह टीडीपी (16) और जेडीयू (12) जैसी पार्टियां भी इससे पीछे छूट जाएंगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
