नासिक में हल्के भूकंप का झटका, घरों में दरारें

नासिक में हल्के भूकंप का झटका, घरों में दरारें

यह भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई।

नासिक जिले में भूकंप के हल्के झटके

नासिक शहर के अलावा सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए, जिससे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुरगाणा तालुका के भादर और दिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके के बांधों का निरीक्षण भी किया, जहां किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे डरें नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, हालांकि सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षा के जरूरी उपाय अपनाएं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और 6 अगस्त को भूकंप के झटके दर्ज किए जा चुके हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं