प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फ़ोन, जेल में छापेमारी से मचा हड़कंप
सीबीआई ने पुलिस स्टेशन में कराइ शिकायत दर्ज जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के प्रक्रिया जारी है और जेल अधिकारियो ने 6 अगस्त को भी रेवन्ना की बैरक की तलाशी भी ली गयी थी
नई दिल्ली: बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने छापेमारी के दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवा) आलोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंगलवार, 11 अगस्त को सीसीबी ने उच्च सुरक्षा जेल में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों और अन्य बंदियों की चार से पांच घंटे तक तलाशी ली थी। इस मामले में सीसीबी ने परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
इसे भी पढ़ें: राजभर का अखिलेश पर वार: सोशल मीडिया की राजनीति छोड़, एसी कमरों से बाहर निकलें
हालांकि जेल अधिकारियों ने 6 अगस्त को भी रेवन्ना की बैरक की तलाशी ली थी, लेकिन तब कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली थी। इस मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अधीक्षक श्री इरन्ना रंगपुर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बंगलूरू केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडी(एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना को मई 2024 में यौन उत्पीड़न के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने अगस्त 2025 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से वह परप्पना अग्रहारा जेल में बंद हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
