मोदी जी ये तो बताइये ये लूट की किश्त किसे किसे जा रही है: खरगे

मोदी जी ये तो बताइये ये लूट की किश्त किसे किसे जा रही है: खरगे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतो को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पीएम मोदी से सवाल भी किया, उन्होंने पूछा कि ये लूट की किश्तें किसे किसे जा रही हैं।

खरगे ने लिखा “पेट्रोल अब हुआ ₹100 पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार ! पेट्रोल-डीज़ल पर रोज़ाना ₹1000 करोड़ का केंद्रीय टैक्स लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा… अंतर्राष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फ़ायदा नहीं पहुँचाया, उन्हें जमकर लूटा।”

खरगे ने आगे कहा, “जब Crisis आई तो, चुनाव में जुट गए, और चुनाव बाद Sacrifice का उपदेश दिया, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए, हमें बताया गया कि विदेशों के मुक़ाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। West Asia में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को “सब ठीक है” की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुँचा रहे थे।”

इतना ही नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 5 सवाल भी किये।

1. Italy ने ईंधन पर एक्साइज़ कटौती की, जिससे उनकी जनता को राहत मिली।

2. Australia ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की, जिससे नागरिकों के लिए पेट्रोल की कीमतें लगभग ₹17 प्रति लीटर कम हो गईं।

3. Germany ने तेल पर टैक्स कम किया, जिससे ईंधन की कीमतें ₹17–₹19 प्रति लीटर कम हो गईं।

4. UK ने घरों को £100 की oil सहायता दी और ईंधन तथा बिजली पर टैक्स कम किए।

5. Ireland के €250 मिलियन के राहत पैकेज से पेट्रोल की कीमतें लगभग €0.15/लीटर और डीज़ल की कीमतें €0.20/लीटर कम हो गईं।

@narendramodi जी बताइए, इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने Compromised क्यों है? इस सरकार में Leadership Crisis असली है, 140 करोड़ भारतीय अब ये समझ गए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।