नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED की याचिका पर सुनवाई टली

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली: हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सुनवाई को कुछ समय के लिए टाल दिया है। यह मामला कांग्रेस की बड़ी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है, दरअसल, प्रवर्तन ED ने इसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी, लेकिन शुरुआती कोर्ट ने उस पर आगे कोई एक्शन लेने या संज्ञान लेने से मना कर दिया था।

ED ने निचली अदालत के इसी फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर कोर्ट ने अभी अपनी सुनवाई आगे बढ़ा दी है।

जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ अक्टूबर की तारीख तय की है।

ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश द्वारा 16 दिसंबर 2025 को पारित उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी की शिकायत को खारिज कर दिया गया था।

एजेंसी का तर्क है कि निचली अदालत ने यह मानकर कानूनी भूल की है कि एक निजी शिकायत से उत्पन्न अपराध के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती।

यह पूरा विवाद नेशनल हेराल्ड अखबार की कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की भारी-भरकम संपत्ति से जुड़ा है, आरोप है कि इस कंपनी की 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमती जमीन और प्रॉपर्टीज को गलत और अवैध तरीके से अपने कब्जे में ले लिया गया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B