NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

नई दिल्ली: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों परीक्षार्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पेपर लीक विवाद के कारण रद्द हुई NEET परीक्षा 3 मई 2026 को जो रद्द कर दी गई थी अब उसकी री-एग्जाम की तारीख घोषित करदी गयी है NEET परीक्षा अब 21 जून 2026 (रविवार) को होगी भारत सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद NTA ने परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें. परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार और NTA ने इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति सचेत किया है।
केवल आधिकारिक वेबसाइट और चैनलों पर दी गई जानकारी को ही सही मानें।
किसी भी अनाधिकारिक लिंक या वायरल मैसेज पर भरोसा न करें।
किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र सीधे आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।

छात्र एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन: 011-40759000, 011-69227700
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

अब परीक्षा में लगभग एक महीने का समय शेष है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि छात्र नया टॉपिक पढ़ने के बजाय पुराने विषयों के रिवीजन और मॉक टेस्ट पर अधिक ध्यान दें। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर समय रहते भेज दी जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।