कोलकाता में पांच मंजिला होटल में भीषण आग से नौ की मौत

कोलकाता में पांच मंजिला होटल में भीषण आग से नौ की मौत

नई दिल्ली: कोलकाता की मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट पर बुधवार रात करीब 1:45 बजे एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत में कई होटल चलते है। हादसे में एक चार साल के बच्चे समेत कम से कम नौ लोगो की जान चली गई है और छह लोग घायल हुए है।

सुचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़िया मोके पर पहुंची। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने मिलकर तुरंत राहत और बचाव काम शुरू किया। उन्होंने सूझबूझ से कार्यवाई करते हुए ईमारत के अंदर फंसे लगभग 80 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा कर बताया कि एक जर्जर इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कई होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे थे और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। इस दुर्घटना में कुछ भारतीयों और बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि आग लगने के असली कारणों का खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

पुलिस के मुताबिक, अत्यधिक धुएं के कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, जबकि घायलों को अस्प

ताल में भर्ती कराया गया है और फरार होटल मालिक की तलाश में न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय इस दुर्घटना स्थल के पास ही स्थित है तथा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले तारापीठ में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले भूतल पर लगी और देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक फैल गई। उस समय होटल में 43 लोग ठहरे हुए थे और लोग ठहरे हुए थे।

गढ़े धुए के कारण कई मेहमान ऊपर के कमरों में ही फंस गए जिससे मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल नो लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में होटल मालिक कल्याण पाल सहित दो लोगो को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच जारी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं