ओवैसी का भोपाल से दिलचस्प संदेश: अच्छा मर्द वही जो पत्नी की बात सुने, दाढ़ी सफ़ेद होने का खोला राज

ओवैसी का भोपाल से दिलचस्प संदेश: अच्छा मर्द वही जो पत्नी की बात सुने, दाढ़ी सफ़ेद होने का खोला राज

नई दिल्ली: भोपाल में समान नागरिक संहिता के खिलाफ आयोजित एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने अनोखे अंदाजा में अपनी बात राखी। मंच से जनता को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि असल मायनो में एक अच्छा पुरुष वही है जो अपनी पत्नी का सम्मान करता है और उसकी बातें मानता है।

उन्होंने मजाकिया लहजे में खुद का उदहारण देते हुए कहा की वे भी में पत्नी की हर बात सुनते है और इसी तरह गृहस्ती संभालते हुए आज इनकी दाढ़ी सफ़ेद हो गई है।

मस्जिदों को आबाद रखने और ‘बीवी की गुलामी’ की नसीहत

भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं (जेनरेशन-जी) से बदलाव लाने, मस्जिदों को आबाद रखने, माता-पिता की खिदमत करने और बहनों को उनका हिस्सा देने की अपील की, और इसी दौरान भीड़ से यह पूछते हुए कि “तुम अपनी बीवियों की गुलामी करोगे क्या,” उन्होंने टिप्पणी की कि वही अच्छा मर्द है जो अपनी बीवी की गुलामी करता है

तथा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी दाढ़ी धूप में नहीं बल्कि घर में सफेद हुई है और उनके घर में भी बीवी है, साथ ही यह भी जोड़ा कि उनकी बहनों पर जुल्म नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि भोपाल में ओवैसी की यह रैली यूसीसी के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर यूसीसी के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में सभी लोग भरी संख्या में शामिल हो। उन्होंने जोर दिया की इस कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए इस आंदोलन का हिस्सा बनना बेहद जरुरी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं