परभणी मंदिर हादसा: सभा मंडप गिरने से मलबे में दबे 30-40 श्रद्धालु

परभणी मंदिर हादसा: सभा मंडप गिरने से मलबे में दबे 30-40 श्रद्धालु

महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर का सभा मंडप अचानक गिरने से करीब 30 से 40 लोग मलबे में दब गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई

महाराष्ट्र:  परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

हादसे के समय परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में करीब 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने और कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसके तहत मलबे से लोगों को बाहर निकालने और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।