संसद का मानसून सत्र: चढ़ावा चोरी से नीट पेपर लीक तक, विपक्ष के तरकश में तीरों की कमी नही

संसद का मानसून सत्र: चढ़ावा चोरी से नीट पेपर लीक तक, विपक्ष के तरकश में तीरों की कमी नही

संसद मॉनसून सत्र 2026 आज से शुरू हो रहा है। राम मंदिर चढ़ावा, नीट पेपर लीक, मणिपुर और एथनॉल नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को विपक्ष घेरने की तैयारी में है

 

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र 2026 आज से शुरू हो रहा है, जिसके पहले ही दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं।

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक और लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में कई अहम मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए।

विपक्ष ने राम मंदिर से जुड़े कथित “चढ़ावा घोटाले”, नीट प्रश्नपत्र लीक, मणिपुर की स्थिति, एथनॉल नीति, किसानों के मुद्दों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर चर्चा की मांग की है, जबकि सरकार ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपील की है।

सत्र की साझा रणनीति तय करने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक और आयकर (संशोधन) विधेयक समेत आठ महत्वपूर्ण विधेयकों की सूची जारी की है।

रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और द्रमुक सांसद तिरुची शिवा ने सरकार को घेरते हुए प्रश्नपत्र लीक, परिसीमन, महिला आरक्षण और पीडीए वर्ग की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर रुख स्पष्ट करने की मांग की।

बैठक की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के समूह को आमंत्रित किए जाने पर TMC और शिवसेना (UBT) के विरोध जताते हुए वॉकआउट भी किया।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बीएसी की बैठक में उन्होंने सभी दलों से जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा और संसदीय मर्यादाओं के पालन की अपील की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।