प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के पवन खेड़ा, चुनाव से पहले केंद्र सरकार को घेरा
नई दिल्ली: नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के वक्त को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जिन मामलों में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वे पुराने हैं और ऐसे समय में उनकी गिरफ्तारी हुई है, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि इस तरह की कार्रवाई चिंता का विषय है और जनता ऐसे घटनाक्रम का जवाब उचित समय पर देगी।
पवन खेड़ा का पुलिस पर बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत बहुत पुरानी थी, तो पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें चुनाव के ठीक पहले अभी ही क्यों गिरफ्तार किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को अचानक कार्रवाई की याद तब आई, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया।
पवन खेड़ा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता सही समय का इंतजार कर रही है और ऐसे राजनीतिक हथकंडों का जवाब वोट के जरिए सही वक्त पर देगी।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की नेताओं को सख्त चेतावनी: “कोर्ट के खिलाफ गैरजिम्मेदार बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं की गई है, बल्कि साल 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से जुड़े कम से कम चार मामलों में जारी अदालती वारंट के आधार पर की गई है, जिनमें दंगा, हत्या और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
यूपीआई शुल्क पर पवन खेड़ा का तंज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट लेनदेन पर 0.4% चार्ज लगाने के फैसले की आलोचना करते हुए इसे अमेरिकी दबाव का नतीजा बताया। 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नए नियम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ अमेरिका को ही तय करना है, तो हमें बता दें कि अगली बार हमें डोनाल्ड ट्रंप को वोट देना है।
इंदौर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शाम को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ‘झूठ की गूंज’ लिखे पोस्टर लगाए जाने को लेकर भी पवन खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछले 12 वर्षों से कांग्रेस के खिलाफ प्रचार अभियान चला रही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को निशाना बनाकर लगातार झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब देश में स्थिति बदल चुकी है; भाजपा कांग्रेस के खिलाफ जितना ज्यादा जहर उगलेगी और बयानबाजी करेगी, आगामी चुनावों में जनता के समर्थन से कांग्रेस को उतनी ही अधिक सीटें मिलेंगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
