पवन खेड़ा का तीखा वार: शुद्धीकरण करने वालो पर एक्शन से क्यों डर रही उत्तराखंड सरकार
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज हुए केस को लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की आखिर ‘शुद्धीकरण’ जैसी जातिवादी हरकत करने वालो पर कार्रवाई करने से सरकार इतना क्यों डर रही है।
पवन खेड़ा ने पूछा कि क्या भेजापा सरकार की मंशा दलितों को न्याय और सम्मान देने की बिलकुल नहीं है जो वह गलत काम करने वालो को बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ ही केस दर्ज कर रही है।
राहुल गांधी के खिलाफ FIR का बड़ा मुद्दा
पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह बयान दिया है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को बड़ा मुद्दा बनाने के बजाय असली मुद्दा ‘शुद्धीकरण’ के मामले को बनाया जाना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ देश भर में पहले से ही 40-50 मामले दर्ज हैं और एक और प्राथमिकी से कोई आसमान नहीं टूट पड़ा है।
जबकि असली सवाल यह है कि जिस व्यक्ति ने इसके खिलाफ आवाज उठाई उस पर तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई, लेकिन जिन्होंने यह कृत्य किया व करवाया उनके खिलाफ अब तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
खेड़ा ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना
जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद में इसे उठा चुके हैं और उत्तराखंड सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे ताकि जांच में यह सामने आ सके कि यह सब किसने और क्यों किया, वहीं खेड़ा ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर इस पर प्राथमिकी दर्ज करने से इतना डर क्यों रहा है और क्या उनकी दलित गरिमा व न्याय सुनिश्चित करने की कोई मंशा ही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: दीपक प्रकाश का बयान: बिहार के विकास में नीतीश कुमार का योगदान कभी कम नहीं होगा
जबकि इससे पहले कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज होने से राहुल गांधी और उनकी पार्टी बिल्कुल नहीं डरने वाली है क्योंकि दलित सम्मान तथा संविधान की रक्षा के लिए इस जातिवादी मानसिकता के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जाएगी और इस प्राथमिकी का लोकतांत्रिक तथा कानूनी तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान को साफ़ करने (कथित ‘शुद्धीकरण’) पर बयान देने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस (FIR) दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को जवाहर नगर के रहने वाले अमित कुमार नाम के व्यक्ति की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली थाने में यह मामला दर्ज किया गया जिसमे राहुल गांधी पर इस पुरे वाकये को लेकर विवादित और भड़काऊ टिप्पणी” करने का आरोप लगाया गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
