शिवसेना सांसदों से PM मोदी की मुलाकात: ‘चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं’
शिव सेना एनडीए के नए सांसदों से मुलाकात कर पीएम मोदी उन्हें संसद की बहसों में सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी और उनके साथ हर कदम पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नव-निर्वाचित और पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसदों के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) और अन्य एनडीए घटक दलों के सांसद भी प्रधानमंत्री से मिले।
अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों का हौसला बढ़ाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
एनडीए एक परिवार, आपसी समन्वय पर जोरनाश्ते पर हुई इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए एक सुदृढ़ परिवार की तरह है और गठबंधन के सभी दल देश के विकास के साझा विजन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने सांसदों से आत्मीयता से जुड़ते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।संसद की डिबेट में सक्रिय भागीदारी की अपीलबैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को संसद की कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण सीख दी।
इसे भी पढ़ें: दौरा छोड़ लखनऊ पहुंचे सीएम योगी; घटनास्थल और ट्रामा सेंटर का लिया जायजा
उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे संसद की बहसों (डिपेट) में पूरी सक्रियता और तैयारी के साथ हिस्सा लें।
पीएम मोदी ने कहा कि संसद देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है, इसलिए इसके इतिहास को समझें, नियमों का अध्ययन करें और सदन के पटल पर अपनी बात को शालीनता व मजबूती के साथ रखें।
सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सांसदों को यह भी याद दिलाया कि वे केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने सभी से जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सांसदों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार के कार्यों और अपनी बैठकों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी और आम नागरिक सीधे जुड़ सकें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
