राहुल गांधी पर FIR से गरमाई सियासत: TMC सांसद सौगत रॉय बोले- यही BJP की कार्यशैली है

राहुल गांधी पर FIR से गरमाई सियासत: TMC सांसद सौगत रॉय बोले- यही BJP की कार्यशैली है

संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावे पर हुए स्किट विवाद में राहुल गाँधी और अन्य विपक्षी नेताओ पर एफआईआर दर्ज होने के बाद टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे विरोध की आवाज दबाने की पुरानी कार्यशैली बताया है

 

नई दिल्ली: संसद परिसर में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अन्य विपक्षी नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है।

वाराणसी पुलिस ने यह कार्रवाई संसद परिसर में हुए उस प्रदर्शन के संबंध में की है, जिसमें पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र और पुजारी के वेश में पहुंचे थे। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने दानपात्र का उपयोग कर भ्रष्टाचार और चंदे के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर एक सांकेतिक नाटक प्रस्तुत किया था।

इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी नेताओं का यह विरोध पूरी तरह जायज था तथा भाजपा की यह पुरानी कार्यशैली है कि वह विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज कराती है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार विपक्ष को निशाना बनाने में जुटी है।

दूसरी ओर, भाजपा ने इस प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और संतों का अपमान करार दिया है और इसमें शामिल नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर शिकायतें दर्ज होने के बाद विपक्ष इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बता रहा है, जबकि भाजपा का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं