2029 में राहुल गांधी को पीएम पद का चेहरा घोषित करने का समर्थन का TVK पर दबाव

2029 में राहुल गांधी को पीएम पद का चेहरा घोषित करने का समर्थन का TVK पर दबाव

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कांग्रेस और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर टीवीके साल 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानने के लिए तैयार नहीं होती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री तमिलनाडु सरकार के केबिनेट से तुरंत अपना इस्तीफा दे देंगे।

राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करता

राजेश कुमार ने कन्याकुमारी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह एलान किया है कि कांग्रेस 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देगी और वह देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे, जिस पर कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता नहीं करेगी।

जबकि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी टीवीके के कई नेता मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत कर रहे हैं।

जिससे दोनों दलों के बीच मतभेद बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि गठबंधन सहयोगी राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करता है, तो वह तथा उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तमिलनाडु में कांग्रेस ने मई 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया था जिसके बदले कांग्रेस को राजय सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

लेकिन अब आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की शर्त को लेकर कांग्रेस ने जो कड़ा रुख अपनाया है उससे दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर नै मुश्किलें और चुनौतियां खड़ी हो सकती है। फ़िलहाल इस राजनीतिक खींचतान पर टीवीके नेता पि. विश्वनाथन की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं