प्रियांक खरगे का बयान: बीजेपी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अपने नागपुर मुख्यालय से शुरू करे
प्रियंक खरगे ने सोशल मीडिया की पोस्ट एक पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी को अपना हर घर तिरंगा अभियान आरएसएस (RSS) मुखियाले से शुरू करना चाहिए
नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार के कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने सवाल उठाते हुए कहा भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभियान की शुरुआत संघ (RSS) के मुख्यालय से करनी चाहिए।
प्रियांक खरगे ने कहा 50 सालो से भी ज़्यादा वक्त तक संघ ने नागपुर मुखियाले में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया है।15 अगस्त के मोके पर कांग्रेस नेता प्रियंक खगारगे के इस बयान से कांग्रेस और बीजेपी के बिच राजनितिक बहस शुरु हो गई है।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंक खरगे ने साधा निशाना
प्रियंक खरगे ने सोशल मीडिया की पोस्ट एक पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी को अपना हर घर तिरंगा अभियान आरएसएस (RSS) मुखियाले से शुरू करना चाहिए।
आजादी के पांच दशकों से अधिक समय तक आरएसएस ने अपने नागपुर मुख्यालय में भारतीय तिरंगा नहीं फहराया। आधिकारिक तौर पर तिरंगा 2002 में फहराया गया था
इसे भी पढ़ें: दिशा सालियान मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने संभाली कमान, दर्ज की आधिकारिक FIR
कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे ने आरएसएस से सवाल पूछा कि संघ के मार्च (पथ संचलन) में स्वयंसेवक तिरंगा लेकर क्यों नहीं चलते उन्होंने यह भी सवाल किया कि RSS के लोग तिरंगे के बजाय हमेशा भगवा झंडे को ही क्यों आगे रखते है उनके मुखियाले से तिरंगा गायब क्यों रहा
देशभक्ति पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पोस्ट में लिखा कि देशभक्ति सिखाने से पहले भाजपा को अपने संगठन का इतिहास देखना चाहिए।
उन्होंने पूछा कि क्या किसी ने कभी संघ के मार्च या जुलूस में स्वयंसेवकों को पूरी वर्दी में गर्व से तिरंगा लहराते हुए देखा है? उन्होंने दावा किया कि ऐसा एक भी जुलूस नहीं दिखता।
आजादी के बाद इतने लंबे समय तक संघ के मुख्यालय पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्यों नहीं फहराया गया। कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि भाजपा हर किसी को देशभक्त होने का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) बांटती फिरती है, जो कि गलत है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
