पुराने वाहनों को राहत: कम माइलेज की छुट्टी, प्रीमियम ईंधन के रूप में फिर लौट सकता है E10 पेट्रोल
नई दिल्ली: भारतीय सड़कों पर करोड़ों पुराने वाहन चलाने वालो और कम माइलेज से परेशान ड्राइवरों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में E20 पेट्रोल (२०% एथनॉल मिक्स) जरुरी होने के बाद से लोग लगातार गाड़ियों के कम माइलेज और इंजन ख़राब होने की चिंता जाता रहे थे। आम जनता की इसी बड़ी समस्या को दूर करने के लिए अब केंद्र सरकार एक बीच का रास्ता निकलने की तैयारी कर रही है जिससे पुराने वाहनों के इंजन सुरक्षित रहे और बेहतर माइलेज भी मिले।
पेट्रोलियम मंत्रालय और सरकारी तेल कंपनियां पुराने वाहनों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम पेट्रोल श्रेणी (जैसे XP95, SPEED और Power95) को 10% इथेनॉल (E10) ब्लेंडिंग के साथ बाजार में उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही हैं, क्योंकि वर्तमान में मानक ईंधन के रूप में मिल रहे E20 पेट्रोल से अप्रैल 2023 से पहले बने पुराने वाहनों के माइलेज में भारी गिरावट और इंजन के रबर पार्ट्स व फ्यूल पाइप खराब होने का जोखिम बना हुआ है।
सरकार पूरे देश में साधारण पेट्रोल और E10 के लिए अलग से महंगी सप्लाई चेन बनाने से बचने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहले से मौजूद अलग स्टोरेज चैंबर और नोजल वाले प्रीमियम इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना चाहती है, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त मशीनरी के आसानी से E10 रोलआउट किया जा सकता है और लोग E20 की चिंताओं के चलते पहले ही प्रीमियम पेट्रोल की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कुल पेट्रोल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 4% से बढ़कर 15% तक पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें: 17 वर्षीय युवक की चाक़ू मारकर हत्या, दिल्ली के जहांगीरपुरी का मामला
E10 ईंधन को प्रीमियम कैटेगरी में लेन की तैयारी चल रही है, जिससे यह सामान्य E20 पेट्रोल (लगभग ₹102/लीटर) के मुकाबले थोड़ा महंगा (लगभग ₹110-115/लीटर) मिल सकता है। हालांकि, ऑटो एक्सपर्ट्स और ग्राहकों का मानना है की कीमत थोड़ी ज्यादा होने के बावजूद चालकों को अपने वाहन की जरुरत और इंजन की सुरक्षा के हिसाब से तेल चुनने की आज़ादी मिलनी चाहिए। फ़िलहाल यह प्रस्ताव अभी शुरुआती दौरे में है और तेल कंपनियों (OMCs) से चर्चा के बाद ही इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
