दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कुछ इलाको के लिए राहतभरी खबर, पढ़िए-मौसम विभाग का अपडेट

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कुछ इलाको के लिए राहतभरी खबर, पढ़िए-मौसम विभाग का अपडेट

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाते पारे के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक (20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026) दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMD ने दिल्ली-NCR के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को लू जैसी स्थिति से फिलहाल राहत मिलेगी।

यह बदलाव उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं के रूप में दिखेगा। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-NCR के प्रदूषण स्तर (AQI) में भी सुधार होने की संभावना जताई गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।