तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का BJP पर गंभीर आरोप: ‘वोट चोरी’ की साजिश रच रही है पार्टी

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का BJP पर गंभीर आरोप: ‘वोट चोरी’ की साजिश रच रही है पार्टी

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीजेपी पर SIR के माध्यम से वोट चोरी करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से बड़ी तादाद में वोट कटवाने साजिश कर रही है।

कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी की वोट चोरी से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कांग्रेस समर्थकों, खासकर एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों के वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की रणनीति अपनाकर चुनाव जीते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के इस काम में बीआरएस पार्टी भी बीजेपी का साथ दे रही है।

इतना ही नहीं रेवंत रेड्डी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ लेवल एजेंट (BLA) और मंडल स्तर के नेता गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गरीब या कांग्रेस समर्थक का वोट न कटे।

गौरतलब है कि तेलंगाना में 2028 में अगले विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने SIR को लेकर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।