संबित पात्रा का कांग्रेस पर प्रहार: कर्नाटक और जेपीएससी मुद्दों पर घेरा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर प्रहार: कर्नाटक और जेपीएससी मुद्दों पर घेरा

जेपीएससी और कर्नाटक पुलिस भर्ती घोटाले पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला: संबित पात्रा बोले- विपक्ष का रुख ‘सुविधाजनक आक्रोश’ है

नई दिल्ली: कर्नाटक में पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा नेता संबित पात्रा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का भी आरोप लगाया। आइए जानते हैं कि संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या-क्या सवाल उठाए।

संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद के मानसून सत्र को बाधित किया जा रहा है। संसद के एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है, प्रश्नकाल नहीं हो रहा है और किसी विधेयक पर चर्चा नहीं हुई। मुझे तो कांग्रेस और उनके सहयोगियों के दोहरे चरित्र पर हैरानी होती है।

कर्नाटक में जो पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला हुआ और उसमें जो अनियमितताएं हुईं। इस पर जब प्रियांक खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े अहंकार से कहा कि ‘पहले छात्रों को 25 दिन भूख हड़ताल करने दो फिर हम लाठीचार्ज कराएंगे। उसके बाद ही मैं अपने इस्तीफे पर विचार करूंगा।’

पात्रा ने आगे कहा, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वे शायद आज भी संसद चलने नहीं देंगे। कांग्रेस के दोहरे मानक हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में खड़े होकर घंटो भाषण दिया। अच्छी बात है। कम से कम चर्चा तो हुई। मगर उसी विषय पर जब उनके सुपुत्र कर्नाटक में इस प्रकार का बयान देते हैं, जो कि असंवेदनशील, अमानवीय है, तो उस पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी चुप हो जाते हैं।

भाजपा नेता ने कहा, आप देखिए झारखंड में प्रत्येक दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लाखों छात्र किस प्रकार से आंदोलन कर रहे हैं। यह हम देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक शब्द झारखंड में आंदोलन में बैठे छात्रों के पक्ष में बोलती नजर नहीं आ रही है। संसद में उस विषय को उठाती नजर नहीं आ रही है।

पात्रा ने झारखंड लोक सेवा परीक्षा (जेपीएससी) की परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा, क्या आपने किसी कांग्रेस सांसद के हाथ में एक भी तख्ती जेपीएससी परीक्षा को लेकर देखी। किसी ने नहीं देखी, क्योंकि यह सुविधाजनक आक्रोश है। इसके पीछे कांग्रेस की राजनीतिक रोटी सेकने की चेष्टा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।