मुंबई: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 84.69% से ज़्यादा वोटिंग और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 91.78% से ज़्यादा वोटिंग होने पर कहा, “बंगाल में करीब 92% और तमिलनाडु में करीब 84-85% वोटिंग हुई। इसका कारण एक प्रकार से बंगाल में SIR का होना है ये भी कारण है।
इसकी वजह से लोगों ने जमकर वोटिंग की है अगर आपने 70 लाख वोट काट दिए हैं तो मैं ये अनुमान लगाता हूं कि हमने 70 लाख ज्यादा वोट ममता दीदी के पक्ष में दे दिए हैं। अगर ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करते हैं तो ये अच्छी बात है लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने क्या किया ये आपको मालूम होगा, देश में जहां-जहां बंगाली लोग हैं उन सबको बंगाल में लाया गया। चोहे वोटर हो या न हो और सबको कहा कि वोट करो.. हमने वहां पर ये भी देखा कि पैसे भी बांटे गए है।
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।