प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली देखता हूं, तो मुझे निराशा होती है: संजय राउत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली देखता हूं, तो मुझे निराशा होती है: संजय राउत

मुंबई। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाये हैं। राउत ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे देश में कई गणमान्य लोगों का जन्म हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से पंडित जवाहर लाल नेहरू, भीम राव अंबेडकर, इंदिरा गांधी जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन इन तमाम गणमान्यों के बीच जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली देखता हूं, तो मुझे निराशा हासिल होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंडित नेहरू से तुलना करने के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि जहांगीर ने भी 4,700 दिनों तक सत्ता में राज किया था। अब हम क्या करें, क्या हम जहांगीर की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे।

इतना ही नहीं संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पंडित नेहरू से कर रहे हैं, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि पंडित नेहरू 16 साल तक सत्ता में रहे। पूरी दुनिया उनके सामने झुका करती थी। उन्होंने अपनी कार्यशैली के दम पर पूरी दुनिया को प्रभावित करने का काम किया था।

इससे पहले संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की पराजय पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हार ही नहीं सकती हैं। भवानीपुर में उनका हारना कई सवाल खड़े करता है। जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी हारी हैं, उसमें कहीं न कहीं साजिश की बू आती है।

4 हज़ार EVM जलने पर जताया संदेह:

संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में एक साथ 4 हजार ईवीएम जलकर खाक हो गए। उससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। प्रशासन को लेकर इस पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट कहां पर है? चुनाव आयोग कहां पर है? आपको यह समझना होगा कि ये बहुत ही गंभीर मामले हैं। ऐसी स्थिति में सभी संबंधित पक्षकारों को सामने आकर इसकी पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि आखिर ईवीएम किन वजहों से जलकर खाक हुईं?

उन्होंने कहा कि इन सभी ईवीएम का इस्तेमाल हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हुआ था, इसके बाद अब यह जलकर खाक हो गए, आखिर माजरा क्या है? पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।