9 जुलाई को होगा ख़ामेनेई का दफन, दो करोड़ से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान
नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफन की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब 9 जुलाई को ईरान के मशहद में उन्हें दफनाया जायेगा। ईरान की मीडिया के मुताबिक, दफन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए करीब दो करोड़ लोगों के मौजूद रहने की संभावना है।
ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के हालातों के चलते स्थगित किए गए इस अंतिम संस्कार का कार्यक्रम बेहद भव्य और चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 4-5 जुलाई को ईरान की राजधानी तेहरान में दो दिवसीय विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जहाँ आम जनता अपने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेगी। विशेष बात यह है कि 4 जुलाई को अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस भी है।
इसके बाद 6 जुलाई को तेहरान में मुख्य जनाजे की नमाज और विशाल शोक जुलूस निकाला जाएगा। उसके अगले ही दिन 7 जुलाई को ख़ामेनेई के पार्थिव शरीर को शिया समुदाय के पवित्र शहर कौम ले जाया जाएगा, जहाँ धार्मिक विद्वान और आम नागरिक अंतिम दर्शन करेंगे। वहीं 9 जुलाई: उत्तर-पूर्वी शहर मशहद के ऐतिहासिक ‘इमाम रज़ा दरगाह’ परिसर में उन्हें पूरी राजकीय और धार्मिक परंपराओं के साथ दफनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव ने किया एक दिन का उपवास: बिहार में Ph.D. अभ्यर्थियों का 13 दिन से आमरण अनशन जारी
सुरक्षा अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को संभालने के लिए तेहरान, कौम और मशहद में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और पड़ोसी देशों से आने वाले शिया जायरीन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
क्यों टाला गया दफन:
86 वर्षीय अयातुल्ला अली ख़ामेनेई 28 फरवरी 2026 को तेहरान में उनके आवास पर हुए अमेरिका-इजरायल के एक संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे। उनके निधन के बाद देश में 40 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी।
शुरुआत में मार्च के महीने में ही उनके दफन की योजना बनाई गई थी, लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पैदा हुए सुरक्षा संकट और हवाई हमलों के खतरे को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। अप्रैल में पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं, जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
