ममता बनर्जी को झटका: टीएमसी कोषाध्यक्ष ने बैंक खाते फ्रीज करने के लिए HDFC को लिखा पत्र
टीएमसी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने पार्टी के बैंक खातों को तुरंत फ्रीज करने के लिए एचडीएफसी बैंक को पत्र लिखा है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी में भारी राजनीतिक बगावत और आंतरिक कलह का सामना कर रही हैं।
चुनाव में टीएमसी को 294 में से केवल 80 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार राज्य में सरकार बनाने में सफल रही।
इस हार के बाद विधायकों और सांसदों की बगावत के बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने पार्टी के भीतर मची उथल-पुथल का हवाला देते हुए एचडीएफसी (HDFC) बैंक को पत्र लिखकर टीएमसी के बैंक खातों को तुरंत फ्रीज करने की मांग की है।
बिस्वास ने अपने पत्र में पार्टी के संसदीय और विधायी निकायों में फूट का मुद्दा उठाते हुए लिखा है कि पार्टी के 28 में से 20 सांसद और 60 में से 58 विधायक या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या खुले तौर पर विद्रोह कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
उन्होंने वित्तीय लेनदेन रोकने की मांग करते हुए कहा कि इस सियासी उथल-पुथल के बीच यह कानूनी और सांगठनिक विवाद खड़ा हो गया है कि पार्टी और उसके संसाधनों पर आखिर किसका अधिकार है।
दूसरी तरफ, इस पूरे घटनाक्रम के बीच एनडीटीवी (NDTV) ने तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से एक बड़ा अपडेट दिया है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी की नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक में अरूप बिस्वास को कोषाध्यक्ष के पद से पहले ही हटाया जा चुका है।
पार्टी ने उनकी जगह अब पूर्व सांसद सुभाशीष चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस तरह एक ओर जहां बागी गुट पार्टी के खातों और संसाधनों पर अपना दावा ठोक रहा है, वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी कमेटी नए संगठन के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
