शिवसेना सांसद ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले को बताया सही

शिवसेना सांसद ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले को बताया सही

मुंबई। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर तृणमूल कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव में बड़े स्तर पर हेरफेर करने और चुनाव चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने एलान किया कि वे मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देने राज्यपाल आवास लोकभवन नहीं जाएँगी।

ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा न देने के एलान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। संजय राउत ने कहा कि जब वे चुनाव हारी नहीं तो इस्तीफा क्यों दें।

सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में संजय राउत में कहा कि “तत्कालीन CJI चंद्रचूड़ द्वारा उद्धव ठाकरे बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में दिए गए फैसले के अनुसार, अदालत ने उद्धव ठाकरे को उनके पद पर बहाल नहीं किया क्योंकि उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया था।”

वहीं एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा, “इंडिया अलायंस के कई नेताओं ने ममता बनर्जी से बात की है। उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी ने भी उनसे बातचीत की. हमको अब अधिक संघर्ष क्यों न करना पड़े, हम तैयार हैं। इंडिया अलायंस ममता बनर्जी के साथ है और हमेशा रहेगा। राहुल गांधी ने भी कहा है कि अगर किसी को खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी हार गई हैं, तो खुश मत हो. यह देश और लोकतंत्र की हार है।”

वहीं तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा TVK को समर्थन देने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, “जब किसी तीसरी पार्टी की आंधी आती है तो इस प्रकार की बातें होती हैं। ओरिजिनल वोटर इधर-उधर जाता है।तमिलनाडु में यही हुआ।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।