शॉटगन ने की राहुल गांधी की तारीफ़, बताया- “यूथ आइकॉन और कद्दावर नेता”

शॉटगन ने की राहुल गांधी की तारीफ़, बताया- “यूथ आइकॉन और कद्दावर नेता”

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ़ की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में राहुल गांधी को यूथ आइकॉन और कद्दावर नेता की तरह उभरता हुआ बताया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में एक बहुत जबरदस्त युवा आइकन, कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं। अभी कुछ देर पहले मैंने सत्य और तथ्य का जिक्र किया। आप राहुल गांधी की बातों को देखें तो आप उसमें सत्य भी पाएंगे, तथ्य भी पाएंगे और तर्क भी पाएंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि वो आज भारत के विपक्ष के नेता हैं। राहुल गांधी बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं उनकी चाल देख रहा हूं, उनकी कमिटमेंट देख रहा हूं, उनके बयान सुन रहा हूं।

छात्रों के मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज छात्रों और उनकी समस्याओं को लेकर उन्होंने जो गहन रिसर्च किया है और जिस तरह से उसे सामने लेकर आ रहे हैं कि आज जहां भी छात्रों की गूंज की बात हो, लोग बड़े धूम धाम के साथ उनका स्वागत और इंतजार करते हैं।

बता दें कि छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करीब दो लाख छात्रों और युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।