सोशल मीडिया पर आईं सोनिया गांधी, बताया राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा

सोशल मीडिया पर आईं सोनिया गांधी, बताया राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा

नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम ‘एक्स’ पर भी एंट्री ले ली है। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में एक छोटा वीडियो शेयर कर अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग – अ जर्नी ऑफ लव’ की झलक दिखाई, जो 10 नवंबर को रिलीज होगी। दो मिनट के इस वीडियो में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात और कैम्ब्रिज के उस रेस्तरां का जिक्र किया है जहां दोनों मिले थे।

कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्तरां से शुरू हुआ सफर

कांग्रेस नेता ने अपने पहले ‘एक्स’ पोस्ट और साझा किए गए एक वीडियो में अपनी प्रेम कहानी की यादें साझा करते हुए बताया कि उनके प्यार का सफर कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां से शुरू हुआ था। उन्होंने याद किया कि उन दिनों इंग्लैंड में खाना बहुत खराब होता था और अच्छे इटैलियन या मनपसंद भोजन की तलाश के दौरान एक कॉमन दोस्त के जरिए ‘वर्सिटी’ नामक ग्रीक रेस्तरां में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई।

राजीव गांधी को एक बहुत ही आकर्षक, हैंडसम और सौम्य व्यक्तित्व वाला इंसान बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली ही मुलाकात में उन्हें महसूस हो गया था कि वह उनके साथ रहना चाहेंगी और राजीव के मन में भी उनके लिए यही भावनाएं थीं। इसके बाद दोनों दोस्त बने, साथ घूमना-फिरना और पार्टियों में जाना शुरू हुआ, जिसमें एक वैलेंटाइन पार्टी भी शामिल थी।

राजीव गांधी की सौम्यता से गहराई से प्रभावित होने की बात कहते हुए उन्होंने घोषणा की कि राजीव और उनके प्यार, हंसी व यादों से भरी इस खूबसूरत दुनिया को वह 10 नवंबर को सभी के साथ साझा करेंगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं