सीजेपी प्रवक्ता का बयान: अपशब्दों का इस्तेमाल करना देश में कब से अपराध बन गया

सीजेपी प्रवक्ता का बयान: अपशब्दों का इस्तेमाल करना देश में कब से अपराध बन गया

अभिजीत दीपके का सवाल: राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में तीखी भाषा का इस्तेमाल करना देश में कब से अपराध बन गया

 

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने बयान देते हुए कहा है कि राजनीतिक चर्चाओं और विरोध प्रदर्शनों के दौरान तीखी भाषा या अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाना इस देश में कब से अपराध बन गया है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि आवाज दबाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति जताना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।

दीपके ने यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में दी है जब हाल ही में नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर 36 दिन तक चले आंदोलन और उसके बाद के घटनाक्रम को लेकर सियासत गरमाई हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों और विरोधियों की आवाज को कुचलने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रही है, लेकिन जनता और छात्र अब डरने वाले नहीं हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।