सुप्रिया श्रीनेत का गिरिराज पर तीखा हमला: कहा ‘लीचड़ किस्म’ के आदमी है आप
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ‘X’ पर राहुल गांधी के साथ नाव में बैठी एक महिला और बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया था
नई दिल्ली: महिला और बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि नाव में फोटो के साथ दिख रही महिला और बच्चा राहुल गांधी के एक मित्र का परिवार हैं, और यह तस्वीर छुट्टी के दौरान की है।
विवाद की शुरुआत 10 जुलाई को हुई थी, जब बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ‘X’ पर राहुल गांधी के साथ नाव में बैठी एक महिला और बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया था कि यह तस्वीर कहां और कब की है, तथा इसमें साथ बैठे लोग कौन हैं।
राहुल जी, यह तस्वीर कहाँ की है , कब की है और आपके साथ ये कौन-कौन लोग हैं ?
मुझे जानने की उत्सुकता है ! pic.twitter.com/DHNEPp09dV— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 10, 2026
इसे भी पढ़ें: त्विषा शर्मा केस: आरोपियों का वॉयस सैंपल से इनकार, 28 जुलाई तक बढ़ी जेल
https://platform.x.com/widgets.js
गिरिराज सिंह की इस पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ा पलटवार किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनकी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसी घटिया सोच केवल वही लोग रख सकते हैं जो महिला-पुरुष को साथ देखकर गलत नजरिया रखते हैं। उन्होंने बताया कि तस्वीर में मौजूद महिला और बच्चा राहुल गांधी के मित्र का परिवार हैं, जो छुट्टी के दौरान साथ थे, और ऐसे कुंठित बयानों से महिलाओं को सहज महसूस नहीं कराया जा सकता।
गिरिराज सिंह द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में ‘X’ पर हितेंद्र पिथाडिया नामक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि केंद्र में आपकी सरकार और सभी एजेंसियां आपकी हैं, इसलिए यदि कोई संदेह है तो जांच करवा लीजिए, या फिर पार्टी में आपकी कोई नहीं सुनता।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
