सर्वदलीय बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर, वीडियो आया सामने

सर्वदलीय बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर, वीडियो आया सामने

संसद के मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई हंगामेदार सर्वदलीय बैठक के बाद राकांपा (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया

 

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई है।

बैठक खत्म होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए।

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद जब सुप्रिया सुले बाहर लौट रही थीं, तभी उनका सामना राजनाथ सिंह से हुआ।

रक्षा मंत्री को देखते ही उन्होंने आगे बढ़कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

इस शिष्टाचार से अलग, रविवार को आयोजित सरकार की इस सर्वदलीय बैठक के दौरान भारी सियासी घमासान और हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों के शामिल होने पर विपक्षी दलों ने कड़ा ऐतराज जताया और विरोध स्वरूप मीटिंग से वॉकआउट कर गए।

हालांकि, कुछ देर तक सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के बाद विपक्ष के सभी दल दोबारा बैठक में शामिल हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले शनिवार को सुप्रिया सुले ने एक अहम बयान देकर राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया था।

उन्होंने अपनी पार्टी के एनडीए में शामिल होने या अजीत पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनसीपी के साथ विलय की तमाम संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

सुप्रिया सुले ने साफ किया था कि न तो भाजपा, न ही एनडीए के किसी सहयोगी दल और न ही कांग्रेस ने शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से इस तरह के किसी भी प्रस्ताव या विलय के लिए कोई संपर्क किया है।

 

https://platform.x.com/widgets.js


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B