तमिलनाडु: कानूनी मंजूरी के बाद आज सड़कों पर निकलेगा RSS का मार्च
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आज चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई इलाकों में अपना रूट मार्च (पथ संचलन) निकाल रहा है। मद्रास हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद संघ ने रविवार के इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक विजयादशमी उत्सव और शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को चेन्नई के तिरुवोट्टियूर, कोलाथुर, एग्मोर, कोराट्टूर, अय्यप्पनथंगल, मेडवक्कम और क्रोमपेट सहित सात स्थानों पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा रूट मार्च निकाले जाएंगे और सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएंगी।
जिसके लिए मद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस राज्य सचिव जगदीशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्यभर के 128 स्थानों पर 25 अक्टूबर और 2 नवंबर को पथ संचलन की अनुमति दी है, क्योंकि इससे पहले राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों को अनुमति देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद संगठन को अदालत का रुख करना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP नेताओं को गौरव भाटिया के खिलाफ X पोस्ट डिलीट करने को कहा
तमिलनाडु में करीब सत्तर साल से आरएसएस के पथ संचलन आयोजित हो रहे है लेकिन पिछले कुछ समय से मंजूरी को लेकर राज्य सरकार और संगठन के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रही है। पिछली डीएमके सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद संघ ने कानूनी लड़ाई लड़ी और सुप्रीम कोर्ट तक के हस्तक्षेप के बाद ही इन कार्यक्रमों को पूरा किया जा सका।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
