राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक और शिक्षा संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि तनाव के कारण छात्र आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, छात्रों के विरोध प्रदर्शन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा प्रणाली इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है और सरकार छात्रों की जायज़ मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।
अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि जो पुलिस वाले उन्हें घसीटकर ले जा रहे थे, वे खुद उनके कान में इस सरकार को हटाने की बात कह रहे थे।