जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, आश्वासन के बाद महापंचायत स्थगित

जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, आश्वासन के बाद महापंचायत स्थगित

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई एक अहम बैठक के बाद 20 सितंबर 2026 को होने वाली यूजीसी रोलबैक महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

राज शेखावत के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार इन पर पूरी तरह से न्यायसंगत और उचित विचार करेगी।

इसके साथ ही सरकार ने गतिरोध को सुलझाने के लिए तीन हफ्ते के बाद इस प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बार फिर से बैठक करने की बात कही है, जिसके बाद ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा।

UGC रोलबैक पर बड़ी राहत

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने UGC रोलबैक के मुद्दे को लेकर सवर्ण नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक के बाद 20 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित UGC रोलबैक सवर्ण महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक और क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया।

जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह की मौजूदगी में राज शेखावत और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में समृद्ध सनातन संघ, क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। जेपी नड्डा ने दिया कि सरकार उनकी मानगो पर न्यायसंगत विचार करेंगे और तीन हफ्ते में दुबारा नेतक करेंगे।

यूजीसी नियमों के खिलाफ करणी सेना पहुंची हाईकोर्ट

क्षत्रिय करणी सेना ने आज, 20 सितंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी ‘UGC रोलबैक सवर्ण महापंचायत’ नाम के इस प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति को लेकर मामला दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचा था।

बैठक के बाद इस महापंचायत को स्तगित करने का फैसा लिया गया। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रतिनिधिमंडल की मानगो पर गंभीरता से विचार करेंगी और तीन हफ्ते के भीतर दोबारा बैठक करेगी। इस सकारात्मक भरोसे के बाद आज 20 सितंबर को जंतर मंतर पर होने वाली महापंचायत को फ़िलहाल स्तगित कर दिया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।