मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडा फेकने से बवाल, झड़प के बाद भारी पुलिस बल तैनात
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश मूर्ति के स्वागत जुलूस पर कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद दो पक्षों में भरी तनाव और झड़प हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मोके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और इलाके में भरी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया। गणेश उत्सव के आयोजकों ने घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है जबकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जिम्मेदारी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
अखिल पब्लिक फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष हितेश जाधव के अनुसार, इस घटना से जुलूस में शामिल लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया और किसी भी आगे के विवाद को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
फिलहाल, क्षेत्र में लगातार गश्त और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जबकि पुलिस इस मामले के जिम्मेदार अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए अपनी जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का आह्वान बताता है “मोदी सरकार की नाकामियां”: सागर
मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है विशेष रूप से मझगांव के सवेंदनशील इलाको में सुरक्षा बहुत कड़ी है। पुलिस अधिकारियों पूरी कोशिश कर रहे है कि सोशल मीडिया या स्थानीय स्टार पर इस घटना को लेकर कोई अफवाह या नया विवाद न फैले। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और स्थिति को सामान्य रखने के लिए इसलके में लगातार निगरानी की जा रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
