खरगे की टिप्पणी पर बवाल बीजेपी ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इससे नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में खरगे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच एक व्यक्ति की टिप्पणी का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि ‘मोदी के बाप भी चले जाएंगे’, जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का अपमान बताते हुए इस बयान के विरोध में दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया।
दिल्ली में बड़े नेताओं की गिरफ्तारी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सेना भवन सर्किल, राजा जी मार्ग के पास आयोजित इस विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव मोहन लाल गिहारा समेत कई अन्य भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया तथा उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश का भाजपा पर तीखा हमला: भेदभाव और समाज को बांटने का लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपनी सभी प्रांतीय इकाइयों को अपने-अपने राज्यों के मुख्य कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण परंतु पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।
पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में राजनेताओं को अपनी भाषा की शुचिता और गरिमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
