पश्चिम बंगाल: CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के इंडस क्षेत्र में एक बड़ी ही दिल दहला ने वाली दुखद खतना सामने आ रही है।

जहा सोशल मीडिया मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े कार्यकर्ता और हजारों युवा राष्ट्रव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चल रहा है।

बंगाल के बांकुड़ा जिले के इंडस क्षेत्र में सीजेपी के अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत हो गई है। मौत की घटना बड़ी ही सुर्खियों में है सीजेपी और पीड़ित परिर ने आरोप लगाया है।

कि स्थानीय सरकारी स्कूल की बदहाली का मुद्दा उठाने के कारण स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उनके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई जिस की वजह से उनको गंभीर चोट आई।

और उनको बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कार्यकर्ता के पिता ने दम तोड़ दिया।मृतक की शिनाख्त एसके मोहम्मद मफिक के रूप में हुई है, शेख अब्दुल हाफीज नाम के एक लड़के ने अपने गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में सुविधाओं की कमी को उजागर किया था।

पीड़ित परिवार पर एक बड़ा हमला

इसके बाद उनके परिवार पर एक बड़ा हमला हुआ, जिसकी सीजेपी (CJP) संगठन के नेताओं सौरभ दास और अभिजीत दीपके ने कड़ी निंदा की है और इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि इस हमले में भाजपा का कोई हाथ नहीं है और हमला करने वाले लोग केवल अपराधी हैं।

पुलिस अधिकारी कृषानु राय के मुताबिक, शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक स्थानीय भाजपा नेता सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।