WhatsApp New Feature: इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी दिखेगा ‘Green Dot’, जानें क्या होगा फायदा

WhatsApp New Feature: इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी दिखेगा ‘Green Dot’, जानें क्या होगा फायदा

दुनियाभर में मशहूर सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर नया फीचर रोल ऑन हो सकता है। फिलहाल फीचर का ट्रायल चल रहा है, जिसके सफल होते ही फीचर को ऐप में ऐड कर दिया जाएगा। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है

नई दिल्ली: मेटा कंपनी अपने पॉपुलर चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप में इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसा ‘ग्रीन डॉट’ फीचर शामिल करने की तैयारी कर रही है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.26.24.5 में देखा गया है, जिसका मतलब है कि फिलहाल बीटा वर्जन पर इसका ट्रायल चल रहा है।

इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को किसी फ्रेंड का ऑनलाइन स्टेटस जानने के लिए उसका चैटबॉक्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि यूजर के ऑनलाइन होते ही चैट इन्फो स्क्रीन में उसकी प्रोफाइल फोटो पर एक ग्रीन कलर का डॉट दिखाई देने लगेगा।

यह नया ग्रीन डॉट फीचर चैटबॉक्स के अंदर दिखने वाले मौजूदा ‘Online’ टेक्स्ट लेबल को रिप्लेस कर सकता है। प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए इसमें यूजर्स को अपनी सेटिंग के जरिए इस ग्रीन डॉट को हाइड करने यानी छुपाने का ऑप्शन भी मिलेगा।

ग्रीन डॉट फीचर के साथ-साथ व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैट बैकअप को आसानी से मैनेज करने वाले एक और शानदार फीचर पर भी काम कर रहा है।

यह नया फीचर यूजर्स को ऐप की स्टोरेज को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करेगा, जिससे वे केवल अपनी पसंदीदा और खास फोटो-वीडियो का ही बैकअप रख सकेंगे।

WABetaInfo का दावा है कि इस डेडिकेटेड इन-ऐप बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन की मदद से यूजर्स को स्टोरेज स्पेस खाली करने का बेहतरीन मौका मिलेगा, क्योंकि इसके जरिए वे अपने पुराने बैकअप को देख सकेंगे, उन्हें डिलीट कर सकेंगे और डुप्लिकेट बैकअप को भी हटा पाएंगे।

हालांकि, बैकअप मैनेजमेंट का यह नया फीचर अभी पूरी तरह से डेवलपमेंट स्टेज पर है और इसकी बीटा टेस्टिंग भी अभी शुरू नहीं की गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।