मंत्रियों के बंगलों पर 547 करोड़ खर्च: CJP ने स्कूलों पर उठाए सवाल, BJP का पलटवार

मंत्रियों के बंगलों पर 547 करोड़ खर्च: CJP ने स्कूलों पर उठाए सवाल, BJP का पलटवार

नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी बंगलों के रखरखाव पर होने वाले खर्च को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। (CJP) ने कहा है कि जिस रकम को मंत्रियों के आलीशान सरकारी बंगलों के रखरखाव पर खर्च किया जा रहा है।

इसका इस्तेमाल सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं सुधारने में किया जा सकता था। चना के अधिकार (RTI) से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी आवासों के रखरखाव और मरम्मत पर कुल ₹547.68 करोड़ खर्च किए गए हैं।

2025-26 में ₹92 करोड़ हुआ खर्च

यह मामला पीटीआई (PTI) की एक रिपोर्ट के बाद गरमाया, जिसमें बताया गया कि केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी बंगलों के रखरखाव का सालाना खर्च 2014-15 के ₹27 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में रिकॉर्ड ₹92 करोड़ पहुंच गया है।

इन आंकड़ों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि जब देश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं, तो मंत्रियों के आवासों पर इतना भारी खर्च क्यों किया जा रहा है।

‘शानदार बंगलो को ठीक करना बंद करो’

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तीखा विरोध जताते हुए लिखा, “अपने शानदार बंगलों को ठीक करना बंद करो और स्कूलों को ठीक करो!” पार्टी का कहना है कि बंगलों के रखरखाव पर खर्च होने वाले ₹92 करोड़ से 10 नए विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल बनाए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास पैसा तो है, लेकिन स्कूलों को सुधारने की इच्छाशक्ति नहीं है।

सरकारी स्कूलों की स्थिति

कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त को ग्रामीण सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ग्रामीण स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण कराने और बिजली, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

फंड के इस्तेमाल पर सवाल

पार्टी का तर्क है कि देश में धन की कमी नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया है कि ₹8,500 करोड़ से अधिक की राशि वाले पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने और नए आधुनिक स्कूल बनाने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता।

आदर्श स्कूलों का अनुमान

पार्टी के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से लैस एक आदर्श स्कूल के निर्माण पर लगभग ₹8 करोड़ की लागत आ सकती है। इस हिसाब से पीएम केयर्स फंड में उपलब्ध राशि से 1,000 से अधिक नए और आधुनिक सरकारी स्कूल विकसित किए जा सकते हैं।

भाजपा ने कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों को खारिज किया

भाजपा की गोवा इकाई ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे आम आदमी पार्टी का एक ‘पॉलिटिकल प्रोजेक्ट’ बताया। भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पीएम केयर्स फंड आपातकालीन स्थितियों और आपदा राहत के लिए बनाया गया है, लेकिन इसके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने लोगों को नौटंकी तो सिखा दी, लेकिन बुनियादी बातें नहीं सिखाईं।

भाजपा की दीपके को पंजाब जाने की चुनौती

भाजपा ने अभिजीत दीपके को पंजाब के स्कूलों की स्थिति देखने की चुनौती देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों को महज राजनीतिक बयानबाजी का आरोप लगया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।