आँख की रोशनी गई, शरीर में 200 छर्रे: पीड़ित छात्र का दावा
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर करीब आठ घंटे तक धरने पर बैठने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद साहिल लोचब ने राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टीम एक महीने से उनके संपर्क में थी और राहुल खुद भी उनका हाल-चाल ले रहे थे।
साहिल ने लगाया आरोप
साहिल लोचब ने एफआईआर (FIR) में आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को छात्र मार्च के दौरान उन पर छर्रे (धातु के पैलेट) दागे गए। इससे उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई और शरीर में सैकड़ों छर्रे घुस गए।
नजफगढ़ के 20 वर्षीय छात्र साहिल लोचब ने शिकायत में बताया कि वह अपने दिव्यांग पिता के बड़े बेटे हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
इसे भी पढ़ें: अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के कंप्रेसर में ब्लास्ट, मचा हड़कंप
उनके अनुसार, 20 जुलाई को छात्र मार्च के दौरान उन पर धातु के पैलेट दागे गए, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई।
FIR में बताई पूरी कहानी
साहिल लोचब ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि 20 जुलाई की घटना के सभी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सुरक्षित रखे जाएं। इनमें जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, मेट्रो स्टेशनों और पुलिस ड्रोन के फुटेज शामिल हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
