सत्ता इस भ्रम में न रहे कि युवाओं की आवाज दबाई या भटकाई जा सकती है : सागर सिंह तोमर

सत्ता इस भ्रम में न रहे कि युवाओं की आवाज दबाई या भटकाई जा सकती है : सागर सिंह तोमर

अलीगढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के जिला कोऑर्डिनेटर सागर सिंह तोमर ने कहा कि 2014 के बाद देश का युवा रोजगार बेहतर भविष्य और अपनी नौकरी, पढ़ाई और अच्छे भविष्य को लेकर लगातार परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का सही दाम और बढ़ती लागत से राहत चाहता है, जबकि मजदूर को सम्मानजनक अच्छी मजदूरी और सुरक्षित काम और रोजगार की उम्मीद रखता है। सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि वह युवाओं की आवाज को दबा या भटकाया जा सकता है। युवा अपने हक के लिए जागरूक हैं।

युवाओं को रोजगार, ठोस नीतियां जरूरी

सागर सिंह तोमर ने कहा कि जागरूक युवाओं के जरूरी सवालों से अब कोई भी सरकार बच नहीं सकती। देश के युवाओं को आज सिर्फ रोजगार, अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के सही अवसर चाहिए। युवाओं की इन समस्याओं का असली हल आपसी बातचीत और मजबूत नीतियां बनाकर ही निकाला जा सकता है।

सागर सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाती रहेगी। जनता के सवालों का जवाब देना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।