समस्तीपुर बदसलूकी मामला: पॉक्सो एक्ट के तहत चारों आरोपियों को भेजा जेल
पटना: बिहार के समस्तपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ हुई बदसुलूकी का एक सोशल मीडिया वीडियो पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह शर्मनाक घटना करीब एक हफ्ते पुराणी बताई जा रही है जो जगतसिंहपुर गांव के पास स्थित एक बांध तटबंध के सुनसान इलाके में अंजाम दी गई थी। विडिओ के सामने आने के बाद इलाके के लोगो में भरी नाराज़गी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
समस्तीपुर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई और मामले की तकनीकी जांच शुरूकर दी। जाँच के दौरान घटनास्थल की पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ छहघंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के जज़िए एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से बढ़ पर पहुंचे थे और वह आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया।
लड़के के साथ मारपीट की गई जिसके बाद वह मौके से भाग गया। लड़के के जाने के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।
वायरल वीडियो में नाबालिग लड़की लगातार विरोध करती दिख रही है, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। पीड़ित लड़की द्वारा साथ आए युवक को भाई बताने के बावजूद मनचलों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल जारी रखा। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसे भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
समस्तीपुर पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रही पीड़िता पहली नजर में नाबालिग लग रही है, जिसके आधार पर कर्पूरीग्राम थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट
भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
इस शर्मनाक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान राहुल कुमार, अवधेश पासवान, विकास कुमार और रामबाबू सहनी के रूप में हुई है।
समस्तीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी
सदर DSP दुर्गेश दीपक और SP अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि पकडे गए सभी आरोपी जगतसिंघपुर और उनके आसपास के गांवो के ही रहने वाले है और उनके खिलाफ आगे की कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही समस्तपुर पुलिस में आम लोगो और सोशल मीडिया यूजर्स से यह बेहद जरूरी अपील की है कि वे पीड़िता की पहचान छुपा कर रखें। पुलिस ने साफ साफ चेतावनी दी है कि पीड़िता की पहचान बताने वाला कोई भी पोस्ट या विडियो शेयर करना क़ानूनी एक बड़ा अपराध है इसलिए इंटरनेट पर ऐसी चीजें साझा करने से पूरी तरह बचें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
