सीजेपी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार पर करें कार्यवाई
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है ।
उन्होंने ज्ञानेश कुमार को देश का सबसे बड़ा गद्दार करार देते हुए उन पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाया। सीजेपी प्रमुख ने उन्हें अपने पद से हटने के लिए 48 घंटे का कड़ा अल्टीमेट्स दिया है और मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
48 घंटे का अल्टीमेटम और देशव्यापी आंदोलन
नागरिक अधिकारों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीजेपी (CJP) के प्रतिनिधि अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्धारित समय में इस्तीफा नहीं दिया।
तो देश भर में उनके खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे क्योंकि उनके प्रभाव के कारण ही देश का पूरा लोकतंत्र बदल गया है और महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 2 करोड़ से अधिक तथा दिल्ली में 47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिसके चलते सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने भी देश के युवाओं से लोकतांत्रिक सुधारों के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में FIR की याचिका खारिज
कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के मौजूदा विवाद को लेकर केंद्र सरकार के सामने अपनी तीन प्रमुख मांगे रखी है। पहली मांग के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने को कहा गया है।
दूसरी मांग में आगामी सभी चुनावो को रद्द करने और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को तुरंत रोकने की बात कही गई है। तीसरी मांग के तहत पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के नए नियमो को वापस लेने की अपील की है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
