आयोग के बहाने अखिलेश का योगी पर निशाना: ‘बचाव ही धांधली का सबूत’

आयोग के बहाने अखिलेश का योगी पर निशाना: ‘बचाव ही धांधली का सबूत’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आरोप है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की धांधली की वजह से उनकी सरकार बनते-बनते रह गई।

उनका कहना है कि चुनाव के तुरंत बाद ही उन्होंने वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायत की थी, जो अब सच साबित हो रही है।

अखिलेश यादव ने यह भी माना कि साल 2017 के चुनाव के समय वे चुनाव आयोग की चाल को भांप नहीं पाए थे और सोचते थे कि वह पूरी तरह निष्पक्ष है, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट निकली।

अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना

अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियाँ करता रहा है, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने गांव-गांव जाकर बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 भरकर लोगों के वोट कटवाए।

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक ही व्यक्ति ने फॉर्म-7 भरकर 100 से ज्यादा वोट कटवा दिए, जबकि नियम के मुताबिक एक व्यक्ति केवल पाँच लोगों के खिलाफ ही फॉर्म-7 जमा कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव में हुई इन गड़बड़ियों पर आयोग का बचाव कर रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वे भी इस घोटाले में शामिल हैं।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावों पर चुटकी लेते हुए गोरखपुर की बदहाली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने तंज कसा कि सरकार गोरखपुर की तुलना यूरोपीय देश स्पेन से करती है, लेकिन हकीकत यह है कि वहां की सड़कें और इलाके पानी में डूबे हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जहां कभी मेट्रो ट्रेन दौड़ने के वादे किए गए थे, आज वहां लोग पानी भरने की वजह से नावों का सहारा लेने को मजबूत है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B