नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास की नागरिकता की जाँच की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।
हाल ही में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में रहे सौरव दास की नागरिकता, सोशल मीडिया बयानों और न्यायपालिका के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार से सौरव दास की राष्ट्रीयता की जांच कराने और उनके X तथा इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने की मांग की है, ताकि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जजों व न्यायपालिका के खिलाफ इस तरह के बयान देने से रोका जा सके, और अब मामले की अगली सुनवाई के दौरान इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
मद्रास हाई कोर्ट ने अभी इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। अदालत ने केवल गृह मंत्रालय से जवाब मांगा है। सौरव दास की नागरिकता या उनके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने को लेकर फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं