सूखा संकट: आदित्य ठाकरे का दावा, कागज़ों में राहत, ज़मीन पर किसान बेहाल

सूखा संकट: आदित्य ठाकरे का दावा, कागज़ों में राहत, ज़मीन पर किसान बेहाल

महाराष्ट्र: शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के गांवों का दौरा कर सूखे से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया और किसानों से बात की।

बदहाली देखकर उन्होंने महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य के 265 से ज्यादा इलाकों में सूखे का नोटिस जारी हो चुका है लेकिन सिर्फ कागजी कार्रवाई के कारण किसानों को जमीन पर कोई राहत नहीं मिल रही है।

किसान अन्नदाता पूरी तरह हैरान परेशान

आज राज्य का किसान अन्नदाता पूरी तरह हैरान परेशान और आर्थिक तंगी से त्रस्त है।आदित्य ठाकरे ने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में किसानों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो बेहद डराने वाले हैं।

उन्होंने इस संकट की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ा यह सूखा इतना भीषण है कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहले कभी ऐसी भयावह स्थिति देखने को नहीं मिली।

सरकार की सुस्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर प्रशासन इस संकट पर क्या और कब बड़ी राहत घोषणाएं करने वाला है इस बारे में कोई भी खुलकर बात करने को तैयार नहीं है।

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला

जब किसान भुखमरी की कगार पर हैं तब जिम्मेदार मंत्री गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं कि मदद पहुंचने में अभी और समय लगेगा।

उन्होंने भावुक और आक्रामक लहजे में सरकार से पूछा कि राहत सामग्री और आर्थिक मदद लोगों तक तुरंत पहुंचनी चाहिए ।

आदित्य ठाकरे ने आक्रामक लहजे में पूछा कि प्रशासन को जगाने के लिए और कितनी जानें जानी बाकी हैं?

उन्होंने मांग की कि इस संकट में मुख्यमंत्री या मंत्रियों को खुद जमीन पर आकर किसानों से मिलना चाहिए।

आदित्य ठाकरे के अनुसार मुश्किल वक्त में सरकार का सिर्फ किसानों के बीच जाकर उनके साथ खड़े होने का भरोसा देना भी उनके भीतर जीने की उम्मीद जगा सकता है।

https://platform.x.com/widgets.js


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।