भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने पर दिल्ली सरकार के मंत्री ने थप्पड़ मारा
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।
‘आप’ का दावा है कि रविवार को जब कुछ लोग सड़क बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री जी से सवाल-जवाब कर रहे थे, तभी वे अपना आपा खो बैठे।
वीडियो का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि मंत्री ने सवाल पूछने वाले एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी उस युवक को धक्का देकर वहां से हटा दिया।
सड़क की जांच के दौरान हुआ बवाल
यह पूरी घटना उस समय हुई जब दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान वहां आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह भी पहुंच गए और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे।
इसी गहमागहमी के बीच दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, और आरोप है कि मंत्री प्रवेश वर्मा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि अब मंत्री से सवाल पूछने वाले आम लोगों के साथ मारपीट की जा रही है, और उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले में विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और यह भी बताया कि वे सोमवार को खुद उस जगह का दौरा करेंगे।
आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस थप्पड़ कांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मंत्री के रवैये को बेहद शर्मनाक बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलिस के पहरे में घूम रहे एक रसूखदार मंत्री का किसी निहत्थे आम नागरिक पर इस तरह हाथ उठाना उनके असभ्य होने का सबूत है।
इसे भी पढ़ें: असम चुनाव 2026: कामरूप में उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
भारद्वाज का आरोप है कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय हिंसा का रास्ता चुनना यह दिखाता है कि मंत्री जी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
देश के नागरिक को BJP का थप्पड़
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा से एक युवक ने घटिया सड़कों पर सवाल पूछ लिया।
फिर क्या था.. मंत्री जी भड़क गए और गुस्से में युवक को थप्पड़ जड़ दिए।
यही BJP का असली चेहरा है- जहां सत्ता के घमंड में चूर नेता-मंत्री खुद को ‘राजा’ और जनता को… pic.twitter.com/uxf9pPPjIa
— Congress (@INCIndia) September 27, 2026
https://platform.x.com/widgets.js
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
